पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों में हुई मारपीट

लुधियाना| पुरानी रंजिश के चलते दो पड़ोसियों के बीच वीरवार रात करीब 9:00 बजे खूनी मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से व्यक्ति चोटिल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान बलजीत सिंह उर्फ डैनी(40) वासी गांव दाद पक्खोवाल रोड के रूप में हुई है। घायल डैनी ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। वीरवार रात को वह अपना काम खत्म कर घर लौट रहा था। जब वह अपनी गली में पहुंचा तो पड़ोस में ही रहने वाले कुछ लोगों ने उनके साथ गाली गलोच कर दी। जिस पर उन्होंने गाली का विरोध किया तो पूरे परिवार ने उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान जब उनके साथ मारपीट हो रही थी तो उसके बचाव के लिए उनकी पत्नी पहुंची। घायल डैनी का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की है। लोगों की मदद से घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित का कहना है कि वह सुबह पुलिस को भी घटना की जानकारी देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *