बालोद| ग्राम डुडिया नाला पुलिया के पास मानसिक कमजोर सोमन यादव पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मेनका यादव ने जानकारी दी है कि 14 जुलाई को सुबह 9 बजे पिता सोमन यादव के साथ खाद को लेकर विवाद होने की जानकारी चाचा अनिल यादव ऊर्फ चैतू को दी थी। पिता मानसिक रूप से कमजोर हैं। जो रात 8.30 बजे अर्जुन्दा से घर जा रहा था। इस दौरान डुडिया नाला पुलिया के पास खाद को लेकर चाचा अनिल यादव व उसके दो दोस्त ने पिता को रोककर हाथ मुक्का व डंडे से मारपीट की। जिससे सिर, आंख पर गंभीर चोट लगी। अस्पताल में भर्ती किया।


