बालोद| ग्राम टिकरी में उधारी को लेकर विवाद के बाद बेटे ने अपने पिता पर हंसिया से हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची बहू की दोनों उंगली कट गई। पुलिस के अनुसार गंजनदास सोनवानी ने जानकारी दी है कि 14 जुलाई को रात 9.50 बजे घर में खाना खा रहा था। इस दौरान बेटा राधेलाल उधारी के पैसे को लेकर विवाद किया। उधारी लेने की बात पर गाली गलौज की। समझाइश देने पर जान से मारने की धमकी देकर हंसिया से कान के नीचे वार किया। बीच बचाव के दौरान अंगूठा में चोट लगी है। बहू उनिया बाई सोनवानी बीच बचाव करने पहुंची तो हसिया से उनकी दोनों दाहिने हाथ की उंगली कट गई।


