शिव मंदिर घीना में पूजा-अर्चना की गई

बालोद| सावन के पहले सोमवार को घीना तालाब किनारे स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई थी। शिवभक्तों की आस्था और उत्साह से मंदिर परिसर में रौनक बढ़ गई। ग्रामीणों ने पूरे श्रद्धा भाव से भगवान शिव की पूजा की। मंदिर में जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पण कर रुद्राभिषेक किया गाया। भक्तों ने भगवान शिव से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति ने व्यवस्था संभाली। भक्तों के लिए जल की व्यवस्था की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *