भास्कर न्यूज | पाटन गौतमबुद्धा पब्लिक स्कूल पंचकेड़िया में शिक्षक व बच्चों ने मिलकर पौधरोपण किया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मौके पर निदेशक नरेंद्र कुमार वर्मा, प्रिंसिपल विक्की कुमार, शिक्षिका सुषमा कुमारी, संध्या कुमारी, ज्योति कुमारी समेत अन्य शिक्षक व कर्मी मौजूद रहे। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक नरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा,कि “पौधारोपण सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए एक स्वस्थ व हरित भविष्य की नींव है। हमारा प्रयास है कि बच्चों में बचपन से ही पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित हो। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चे प्रकृति से जुड़ते हैं और अपने कर्तव्यों को समझते हैं। विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस दौरान सभी लोगों ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।


