जागृति फाउंडेशन की ओर से हरमू मैदान में लगाए गए ट्रेड एक्सपो का उद्घाटन बुधवार को राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी झारखंड सचिव अमरेन्द्र सिंह व आवास बोर्ड के सदस्य अभिलाष साहू ने किया। इसके बाद अतिथियों ने एक-एक स्टॉल घूमकर कारीगरों का हौसला बढ़ाया। इस 13 दिवसीय एक्सपो में 28 राज्यों के कुल 150 स्टॉल लगाए गए है। जिसमे होम डेकोर, फर्नीचर के अलावा हैंडलूम के प्रोडक्ट्स देखने और खरीदने का मौका मिलेगा। ट्रेड फेयर में देश के कोने कोने से हस्तशिल्प कुशल कारीगरों ने अपने समानों के स्टॉल लगाए है। यह एक्सपो हरदिन 1 बजे से रात के 9 बजे तक चलेगा। मेले में फूड स्टॉल भी लगाई गई है। मौके पर जागृति फाउंडेशन के सचिव कृष्णा साव, संजीव शुक्ला और विकास जायसवाल मौजूद थे। राजकोट की आर्टिफिशियल ज्वेलरी, भागलपुरी सिल्क की साड़ी आकर्षण का केंद्र एक्सपो का मुख्य आकर्षण महिलाओं के लिए बनारसी साड़ी, लखनवी चिकन, गुजरात का बंधेज सूट एवं साड़ी, पंजाबी जूती, कश्मीरी शॉल और ड्रेस मटेरियल, खेखरा बेडशीट, ड्राइ फ्रूट्स, बंगाल की जामदानी साड़ी, बेंगलूर का चनपटना खिलौना है। राजकोट की आर्टिफिशियल ज्वेलरी, भागलपुरी सिल्क की साड़ी, डल चादर एवं लेनिन, अप्लिक वर्क की साड़ी, भदोई का कारपेट, हैदराबाद और कोलकाता का फर्नीचर, उत्तराखंड व झारखंड के खादी वस्त्र उपलब्ध हैं।


