सुब्रतो कप फुटबॉल : बालिका वर्ग में दक्षिणी व उत्तरी छोटानागपुर जीते

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा आयोजित 64वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आज खेलगांव स्थित प्रैक्टिस मैदान में अंडर-17 बालिका वर्ग के लीग मैच के साथ शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल कौशल का प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में दक्षिणी छोटानागपुर और उत्तरी छोटानागपुर की टीमों ने एकतरफा मुकाबलों में अपने विरोधियों को करारी शिकस्त दी। दक्षिणी छोटानागपुर ने पलामू को 27-0 से हराया। उत्तरी छोटानागपुर ने संथाल को 3-0 से मात दी। दक्षिणी छोटानागपुर ने कोल्हान को 10-0 से हराकर अपना दबदबा बरकरार रखा। उत्तरी छोटानागपुर ने पलामू को 20-0 से पराजित किया। उत्तरी और दक्षिणी छोटानागपुर की बालिका टीमें अगले दौर में पहुंच गई। बालक वर्ग में दिखा रोमांच अंडर-17 बालक वर्ग में कोल्हान ने पलामू को 1-0 और उत्तरी छोटानागपुर ने संथाल प्रमंडल को 1-0 से हराकर विजयी शुरुआत की। अंडर-15 बालक वर्ग में द. छोटानागपुर ने पलामू को 4-1 से हराया, संथाल ने उत्तरी छोटानागपुर को 4-0 से मात दी। दक्षिणी छोटानागपुर और कोल्हान के बीच मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। उत्तरी छोटानागपुर ने पलामू को 3-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *