NMMS… परीक्षा में राज्य में 1676 चयनित, इसमें रांची जिले के 114 छात्र

एजुकेशन रिपोर्टर| रांची झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएसएस) परीक्षा के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए गए हैं। जैक अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने रिजल्ट जारी करते हुए कहा कि राज्य भर से इस परीक्षा में 1676 स्टूडेंट्स चयनित हुए हैं। वहीं रांची जिले से इस परीक्षा में कुल 114 स्टूडेंट्स चयनित हुए हैं। रांची जिला से समान्य वर्ग से 58 स्टूडेंट्स चयनित हुए हैं, जबकि एससी कोटि से छह स्टूडेंट्स का चयन हुआ है। इसी प्रकार एसटी कैटेगरी से कुल 42 छात्र इस परीक्षा में पास हुए हैं। वहीं बीसी-1 कोटि से दो छात्र और बीसी-2 छह छात्रों का चयन हुआ है। बताते चलें कि राज्य में सबसे अधिक गिरिडीह जिला के स्टूडेंट्स चयनित हुए हैं। यहां से सामान्य वर्ग के 128 स्टूडेंट्स चयनित हुए हैं, जबकि एससी कोटि से 21 स्टूडेंट्स का चयन हुआ है। इसी प्रकार एसटी कैटेगरी से कुल 09 छात्र इस परीक्षा में पास हुए हैं। वहीं बीसी-1 कोटि से 16 छात्र और बीसी-2 22 छात्रों का चयन हुआ है। मौके पर जैक चेयरमैन के अलावा जयंत मिश्रा, आईटी अधिकारी कुणाल समेत अन्य थे। क्या है एनएमएमएस : एनएमएमएस एक छात्रवृत्ति योजना है जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को आठवीं कक्षा के बाद अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। यह केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित है। प्रत्येक राज्य द्वारा अपने-अपने छात्रों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। रिजल्ट जारी करते जै​क अध्यक्ष नटवा हांसदा। राज्य भर से सामान्य वर्ग के 984 स्टूडेंट्स चयनित हुए हैं। इसी प्रकार एसटी कैटेगरी से कुल 300 छात्र इस परीक्षा में पास हुए हैं। जबकि एससी कोटि से 173 छात्र पास घोषित किए गए हैं। वहीं बीसी-1 कोटि से 74 छात्रों का चयन हुआ है। जबकि बीसी-2 145 छात्रों का चयन हुआ है। इसी प्रकार के राज्य में सबसे अधिक गिरिडीह जिला के स्टूडेंट्स चयनित हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *