जहां एक साल पहले पौधरोपण का दावा, वहां दो दिन से लगाए जा रहे पौधे

अनगड़ा-नामकुम फोरलेन पर पौधरोपण में घपले की खबर छपने के बाद वन विभाग लीपापोती में जुट गया है। विभाग ने सोमवार से उन जगहों पर पौधरोपण शुरू कर दिया है, जहां एक साल पहले पौधे लगाने और 97 फीसदी पौधे जीवित होने का दावा किया था। विभाग के बताए जगह पर भास्कर रिपोर्टर बुधवार को पहुंचा तो वहां पौधरोपण चल रहा था। डीएफओ से जब पूछा कि जहां पहले से पौधे लगाए जा चुके हैं, वहां फिर से पौधरोपण ​क्यो? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां पौधे खराब हो गए थे, उसकी जगह पौधे लगाए जा रहे हैं। जबकि खबर छपने के बाद उन्होंने लिखित में कहा था कि इन जगहों पर लगाए गए पौधे सुरक्षित हैं। डीएफओ बोले… जो पौधे मर गए, उनकी जगह नए पौधे लग रहे अनगड़ा-नामकुम रोड पर काटे गए पेड़ की एवज में 13,335 पौधे लगाए जाने थे, उनकी जगह 17,077 पौधे लगाए गए थे। जो मर गए, उनकी जगह नए पौधे लगाए जा रहे हैं। जहां तक सुकुरहुटू गौशाला में पौधे लगाने की बात है तो वहां तैनात गार्ड के माध्यम से पौधरोपण किया गया था। उसका नंबर मैं आपको दे दूंगा। कोका लगाम में नए रेंजर हैं। उन्हें पता नहीं है, इसलिए वहां नए पौधे लगाए जा रहे होंगे। -श्रीकांत वर्मा, डीएफओ रांची लोवाडीह ​कब्रिस्तान : 45 पौधे लगाने का दावा, दिखी सिर्फ झाड़ियां लोवाडीह ​कब्रिस्तान में भी वन विभाग ने गैबियन लगाकर 45 पौधे लगाने का दावा किया है। इनमें से 92% पौधों के जीवित होने की जानकारी दी है। भास्कर रिपोर्टर वहां पहुंचा तो परिसर में ऐसा कोई पौधा नहीं दिखा, जो एक साल पहले लगाए गए हों। सिर्फ झाड़ियां मिलीं। लोवाडीह के वनमाली मंडल ने कहा कि यहां एक भी पौधे नहीं लगाए गए है। कोका लगाम सिल्ली : 520 पौधे लगाने का दावा, वहां सोमवार से पौधरोपण भास्कर रिपोर्टर महिलौंग रेंज के कोका लगाम सिल्ली में उस जगह पहुंचा, जहां वन विभाग ने पिछले साल 520 पौधे लगाने का दावा किया था। वहां सोमवार से पौधरोपण शुरू हुआ और दो दिन में 600 पौधे लगा दिए गए। वाचर (देखरेख करने वाले) रोहिन सिंह मुंडा ने बताया कि रविवार को वन विभाग का निर्देश मिला था कि सोमवार से पौधरोपण करना है। कुल 1500 पौधे लगाए गए हैं, जिनमें 600 पौधे लगाए जा रहे हैं। 3360 पौधे होने का दावा, यहां दो दिन में लगे 600 पौधे विभाग ने भेलवा टुंगरी सिल्ली में भी 3360 पौधे लगाने और इनमें 97% के जीवित होने का लिखित दावा किया था। लेकिन यहां दो दिन में 600 नए पौधे लगाए गए हैं। वाचर केशव महतो और काम करा रहे मुंशी जलेश्वर मांझी ने बताया कि दो दिन में 600 पौधे लगाए गए हैं। 600 पौधे और लगाए जाएंगे। भेलवा टुंगरी सिल्ली में पौधरोपण के लिए मंगलवार को पौधे पहुंचाए गए। गौशाला सुकुरहुटू : 1000 पौधे होने का दावा, लेकिन यहां पूरा मैदान सपाट मिला वन विभाग ने 106 एकड़ में फैले रांची गौशाला सुकुरहुटू में भी 1000 पौधे लगाने का दावा किया था। भास्कर रिपोर्टर वहां पहुंचा तो कहीं कोई पौधे नहीं दिखे। सुकुरहुटू के ग्रामीण नईम अंसारी ने बताया कि मैं यहीं रहता हूं। यहां पर पौधरोपण हुआ ही नहीं। पूरा मैदान सपाट है। कभी दो-चार पौधे लगाए गए होंगे तो उसकी भी देखभाल नहीं की गई। वे भी खत्म हो गए। भास्कर रिपोर्टर ने मैदान का चक्कर भी लगाया लेकिन पौधे नहीं मिले। भेलवा टुंगरी सिल्ली क्यूआर कोड स्कैन कर वीडियो में भी देखिए पौधरोपण का सच। भास्कर वन विभाग के बताए चार जगहों पर पहुंचा तो दावों की पोल खुली…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *