गोपनीय दस्तावेज को लीक करने के मामले में विधायक सरयू राय पर कोर्ट ने तय किया आरोप

विधायक सरयू राय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में कोर्ट ने उनपर आरोप तय कर दिया है। एमपी-एमएलए मामले के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की कोर्ट में बुधवार को सुनवाई के दौरान सरयू राय मौजूद थे। कोर्ट ने उन पर लगे आरोपों को पढ़कर सुनाया, जिससे उन्होंने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने ​कहा कि वे ट्रायल फेस करेंगे। इसके बाद कोर्ट ने आरोप तय कर दिया। साथ ही अभियोजन पक्ष को मामले में गवाह पेश करने का निर्देश दिया। अब 12 अगस्त को सुनवाई होगी। कोर्ट ने चार्जशीट पर पिछले साल 24 अगस्त को संज्ञान लिया था। इसके बाद उन्हें 20 मई को पुलिस पेपर सौंपा गया। इस मामले में सरयू राय को अग्रिम जमानत मिली ​हुई है। सरयू राय के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव विजय शर्मा ने 2 मई 2022 को डोरंडा थाना में गोपनीय दस्तावेज लीक करने की तीन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। उन पर सरकारी दस्तावेज सार्वजनिक करने का आरोप था। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को कोरोना प्रोत्साहन राशि पर सवाल उठाया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *