गोमिया में मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली कुंवर ढेर, एक जवान शहीद

बोकारो में मंगलवार रात सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इसमें 5 लाख का इनामी नक्सली कुंवर मांझी उर्फ सहदेव मांझी मारा गया। मुठभेड़ में सीआरपीएफ की कोबरा 209 बटालियन के जवान प्राणेश्वर कोच शहीद हो गए। गोलीबारी की चपेट में आने से एक अज्ञात ग्रामीण की भी मौत हो गई। अब सीआईडी मुठभेड़ की जांच करेगी। 15 जुलाई की रात पुलिस को झुमरा और लुगू पहाड़ के बीच नक्सलियों की गतिविधि की सूचना मिली थी। कोबरा बटालियन और पुलिस की टीम ने गोसे गांव के बिरहोरडेरा और काशीटांड़ के जंगल में रात में सर्च अभियान शुरू किया। बुधवार सुबह करीब 6 बजे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में नक्सली कुंवर मांझी का शव मिला। कुछ दूरी पर एक ग्रामीण का शव भी थावहीं, घायल जवान प्राणेश्वर कोच को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया। पर, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वे असम के कोकराझार के निवासी थे। इधर, राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद प्राणेश्वर कोच को श्रद्धांजलि दी। 21 अप्रैल की मुठभेड़ में भी शामिल था कुंवर मांझी: एसपी ने कहा कि कुंवर मांझी 21 अप्रैल को भी मुठभेड़ में शामिल था। इस मुठभेड़ में इसमें डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सली विवेक दा सहित आठ नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया था उस समय कुंवर भाग निकला था। उसपर बोकारो में 21 और हजारीबाग में 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। झारखंड में इस साल जनवरी से अब तक 20 से अधिक बड़े नक्सली या तो मारे जा चुके हैं या सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर कर चुके हैं। एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि मौके से एक एके 47 रायफल, मैगजीन और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। शवों को घटनास्थल के पास मालगाड़ी मंगाकर गोमिया थाना लाया गया, क्योंकि वहां तक वाहन की आवाजाही संभव नहीं थी। नक्सली मुठभेड़ की टाइमलाइन रात 10:00 बजे- पुलिस को नक्सली गतिविधि की सूचना मिली। सुबह 3:30 बजे- कोबरा बटालियन व पुलिस झुमरा कैंप से रवाना। सुबह 5:00 बजे- पुलिस दस्ते ने जंगल में दी दस्तक। सुबह 6:00 बजे-नक्सलियों ने की फायरिंग, पुलिस ने दिया जवाब। सुबह 6:30 बजे- 5 लाख का इनामी कुंवर मांझी उर्फ सहदेव मारा गया। सुबह 6:40 बजे-कोबरा 209 बटालियन के जवान प्राणेश्वर कोच गोली लगने से घायल। सुबह 8:00 बजे-मुठभेड़ खत्म, अन्य नक्सली भाग निकले। सुबह 8:30 बजे-घायल जवान को एंबुलेंस से गोमिया हवाई अड्डे भेजा । 11:30 बजे-एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, पर डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। कनेक्टिविटी नहीं…शवों को मालगाड़ी से गोमिया लाया गया शहीद जवान प्राणेश्वर कोच

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *