स्कूल ऑफ एमिनेंस में मॉडल और चार्ट प्रदर्शनी में बच्चों ने लिया हिस्सा

भास्कर न्यूज | जालंधर स्कूल ऑफ एमिनेंस मकसूदां में कंप्यूटर विषय पर मॉडल और चार्ट प्रदर्शनी लगाई गई। स्कूल इंचार्ज विनोद कुमार पुरी की अगुवाई में लगाई गई इस एग्जीबिशन में कंप्यूटर अध्यापिकाएं दीक्षा आहूजा, पूजा रतन और सुखविंदर कौर ने बच्चों के साथ मिलकर मॉडल्स तैयार करवाए। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. गुरिंदरजीत कौर ने किया। उनके साथ आईसीटी जिला कोऑर्डिनेटर दीपक अरोड़ा भी मौजूद रहे। दोनों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। काउंसलर अविनाश मानक और डॉ. गुरचरण सिंह ने स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों और बच्चों के माता-पिता के साथ प्रदर्शनी में भाग लिया। डॉ. गुरिंदरजीत कौर ने बच्चों की मेहनत की सराहना की। कहा कि इसी तरह आगे भी मेहनत करते रहें। बच्चों को उनके प्रदर्शन के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। विनोद कुमार पुरी ने डीईओ का धन्यवाद किया। इस मौके पर शिखा सारंगल, अनीला बत्रा, सरयू महाजन, बबली, राकेश कपूर, रमेश कुमार, रघविंदर भाटिया, सुखपाल सिंह और राजविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *