रायन स्कूल के छात्रों ने सीखा हरियाणवी और भांगड़ा नृत्य

अमृतसर | रायन इंटरनेशनल स्कूल में इंटर्नशिप कार्यक्रम हुआ। यह आयोजन स्कूल के अध्यक्ष डॉ. एएफ पिंटो और प्रबंध निदेशक डॉ. ग्रेस पिंटो की पहल पर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को अनुभवात्मक शिक्षा देना था। इसके तहत छात्रों का एक समूह क्रिएटिव डांस स्टूडियो पहुंचा। कार्यक्रम की शुरुआत ओरिएंटेशन सत्र से हुई। इसमें छात्रों को इंटर्नशिप की रूपरेखा और नृत्य को करियर के रूप में अपनाने की जानकारी दी गई। छात्रों ने हरियाणवी, अर्ध-शास्त्रीय और भांगड़ा नृत्य शैलियों में भाग लिया। उन्होंने हस्त मुद्रा, कलाई की लहरें और हाथों की गति जैसे चरण सीखे। पूरे कार्यक्रम में छात्रों ने व्यावहारिक अनुभव लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *