2025 होगा सीपीआई के लिए संगठन और संघर्ष का वर्ष : महेंद्र

रांची | भाकपा के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने कहा है कि 2025 पार्टी के लिए संगठन और संघर्ष का वर्ष होगा। भाकपा के 100वें स्थापना दिवस समारोह को वे संबोधित कर रहे थे। पार्टी की 100 वर्षों की लंबी यात्रा गरिमामयी रही है। संघर्ष का इतिहास रहा है। सड़क से सदन तक लगातार संघर्ष किया और कार्यकर्ताओं ने कुर्बानियां दी हैं। आरपी चौधरी ने दावा किया कि देश के निर्माण में कम्युनिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने 100 साल की संघर्ष गाथा को विस्तृत रूप से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अजय सिंह ने की। इस दौरान कई पुराने नेताओं को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पुष्कर महतो, भंते जैनेंद्र तथागत, अब्दुल कलाम रसीदी, श्यामल मल्लिक, पुरंदर महतो, लक्ष्मी देवी, अमित कुमार, मनोज ठाकुर आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *