धमतरी में बुजुर्गों से धोखाधड़ी का मामला:बैंक में पैसे जमा करने आए लोगों को बनाया निशाना, दुर्ग का आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ठग ने पैसा गिनने और नकली नोट को असली बताने के बहाने दो बुजुर्गों से कुल 31,500 रुपए की धोखाधड़ी की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से 4,000 रुपए नकद और एक बाइक बरामद की गई है। पहली घटना 2 जुलाई 2025 को हुई। आशा बाई सिन्हा बैंक ऑफ इंडिया की सिहावा चौक शाखा में 40 हजार रुपए जमा करने गई थीं। आरोपी ने उनसे नोट सीधा करने के बहाने 11 हजार रुपए निकाल लिए और फरार हो गया। बुजुर्ग से 20,500 की धोखाधड़ी की दूसरी घटना 9 जून 2025 को भखारा गांव में हुई। यहां आरोपी ने एक बुजुर्ग से 20,500 रुपए की धोखाधड़ी की। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो दोनों वारदातें स्वीकार कीं। पुलिस ने आरोपी से 40 हजार रुपए बरामद किए हैं। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई होंडा साइन मोटरसाइकिल (नंबर CG 07 M 3824) भी जब्त की है। आरोपी ने बताया कि धोखाधड़ी से मिले पैसों का ज्यादातर हिस्सा उसने खाने-पीने और घूमने में खर्च कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *