मझिआंव| थाना क्षेत्र के बोदरा गांव निवासी स्वर्गीय मुखन सिंह के पुत्र सह करनी सेना के प्रखंड सचिव नवल सिंह की बुधवार की देर शाम हार्ट अटैक नामक बीमारी से मौत हो गई।वे 59 वर्ष के थे। घटना के संबंध में परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सिंह पूर्व से ही बीपी शुगर एवं हार्ट की बीमारी से ग्रसित थे। उनका इलाज नामी गिरामी अस्पतालों में चल रहा था। कहा कि बुधवार की देर शाम उनकी अचानक तबीयत खराब होने के बाद गोपालपुर गांव के निजी डॉ गणेश दुबे के पास दिखलाया गया। वहां पर उन्होंने सीरियस कंडीशन को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु मझिआंव रेफरल अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इधर रेफरल अस्पताल पहुंचने के उपरांत उपस्थित रेफरल चिकित्सा प्रभारी डॉ गोविंद प्रसाद सेठ के द्वारा जांचोंप्रांत मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बेहद ही मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे।


