5279 लोग देंगे आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा, दो घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

भास्कर न्यूज | कवर्धा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक चलेगी। कबीरधाम जिले में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 5,279 अभ्यर्थी शामिल होंगे। व्यापम ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र पहुंचना होगा। मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। समय का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने परीक्षा की तैयारी को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा, संचालन और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। परीक्षा की निगरानी के लिए पुलिस नोडल अधिकारी के रूप में कृष्णा कुमार चन्द्राकर को नियुक्त किया गया है। व्यापम ने परीक्षा केंद्रों पर सख्त दिशा-निर्देश लागू किए हैं। कलेक्टर ने इन नियमों का कड़ाई से पालन कराने को कहा। परीक्षा को लेकर जिले में 16 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पीजी कॉलेज कवर्धा, राजमाता विजयराजे सिंधिया कन्या कॉलेज, संत कबीर कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल दुर्गावती चौक, स्वामी आत्मानंद हिंदी स्कूल बस स्टैंड, स्वामी करपात्री जी हायर सेकेंडरी स्कूल, नवीन कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल कचहरी पारा, हायर सेकेंडरी स्कूल शक्ति वार्ड और अन्य शामिल हैं। व्यापम ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र को सुरक्षित रखना जरूरी है। चयन या प्रवेश के समय इसकी आवश्यकता होगी। परीक्षा मंडल दोबारा प्रवेश पत्र जारी नहीं करेगा। नियमों का पालन नहीं करने या अनुचित साधनों के उपयोग पर अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आएं अभ्यर्थी परीक्षा में हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनने और चप्पल पहनने की सलाह दी गई है। कान में आभूषण, बेल्ट, टोपी, पर्स, स्कार्फ, पाउच पूरी तरह वर्जित हैं। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, कैलकुलेटर जैसे उपकरण परीक्षा कक्ष में नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा में केवल काले या नीले बाल पॉइंट पेन से उत्तर लिखने की अनुमति होगी। आधा घंटे के भीतर परीक्षा कक्ष से बाहर जाना मना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *