कोडरमा जिले के सतगांवा थाना क्षेत्र के कलीडीह, हलकुशा में बीती रात एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस मधुसूदन यादव के घर की बाहरी दीवार तोड़ते हुए रसोई तक पहुंच गई। घटना के समय रसोई में महिलाएं खाना बना रही थीं। जोरदार आवाज सुनकर वे भाग निकलीं। मां जानकी बस रोज सुबह सतगांवां के बासोडीह से नवादा जाती है। रात को नवादा से बासोडीह लौटती है। थाना प्रभारी सौरव शर्मा के अनुसार, चालक आमतौर पर बस को बासोडीह स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी करता है। संभवत: घटना के समय भी वह वहीं जा रहा था। बस मालिक से मुआवजे की मांग दुर्घटना में मधुसूदन यादव का घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। रसोई में रखा अनाज और बर्तन पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। घटना के बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बस मालिक को सूचित कर दिया है। मधुसूदन यादव ने नुकसान की भरपाई के लिए बस मालिक से मुआवजे की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


