अलवर शहर में UIT की शालीमार आवासीय योजना में आए दिन निर्माणाधीन मकानों के बाहर पड़े लोहे के सरिए चोरी होने की घटनाएं थम नहीं रही। गुरुवार रात को भी शालीमार योजना के सी ब्लॉक में 159 नंबर प्लॉट पर चल रहे निर्माण कार्य के बाहर पड़े सरिए चोर उठा ले गए। पास के मकान में लगे CCTV में चोर सरिए ले जाते नजर आए हैं। पुलिस को शिकायत की है। इससे पहले भी इस कॉलोनी में कई मकानों के सरिए चोरी हो चुके हैं। शालीमार नगर योजना के मकान बना रहे संजय यादव ने बताया कि 26 दिसंबर की रात 1 बजे के आसपास चोर मुंह ढककर पहुंचे हैं। जिन्होंने ई रिक्शा वैगरह दूर खड़ा कर दिया। कुछ दूरी से पैदल मौके पर आए। आते ही सरिए का एक पूरा बंडल उठाया और चल दिए। यह पूरा घटनाक्रम बगल के मकान में लगे CCTV में कैद हुआ है। इस मामले की पुलिस को शिकायत दी है। इससे पहले भी शालीमार योजना में कई मकानों के बाहर से सामान चोरी हो चुका है। जिसकी शिकायत सदर थाने में लगातार की गई है। लेकिन चोरों का पता नहीं चला। जिसके कारण लगातार चोरी की वारदात होने में लगी है। गार्ड को लहुलूहान कर गए थे करीब 3 महीने पहले शालीमार योजना के डी ब्लॉक में एक आइसक्रीम के गोदाम पर रात को ड्यूटी कर रहे गार्ड पर चोरों ने हमला कर दिया था। उस समय चोरों ने गार्ड को बुरी तरह पीटा था। रात को ही गार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उसके बाद भी चोरी की वारदात नहीं रुकी हैं।


