20 जुलाई को पौधरोपण सह वन महोत्सव में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे

भास्कर न्यूज| बालोद 20 जुलाई को बालोद जिले में वृहद पौधरोपण सह वन महोत्सव का आयोजन होगा। जिला स्तरीय समारोह संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में होगा। इसमें उपमुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद भोजराज नाग करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में तारणी चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम पूरी गरिमा और व्यवस्था के साथ होना चाहिए। किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी जनपद और अनुविभाग मुख्यालयों से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि कार्यक्रम तीन स्तरों पर होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ सभी पांच विकासखंड़ों और 9 नगरीय निकायों में भी आयोजन होगा। सभी स्थानों को वेबएक्स के माध्यम से वर्चुअली जोड़ा जाएगा। इसके लिए ई-जिला प्रबंधक और अन्य अधिकारियों को तकनीकी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने विकासखंंड स्तरीय कार्यक्रमों में स्थानीय विधायकों और जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित करने को कहा। नगरीय निकायों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों और स्थानीय पत्रकारों को भी बुलाने के निर्देश दिए। प्रत्येक विकासखंंड से एक-एक चयनित व्यक्ति से वर्चुअली संवाद भी किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *