भास्कर न्यूज | पुरूर छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर गुरूर ब्लाक के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रथम चरण के आंदोलन में उप प्रांताध्यक्ष चंद्रभान सिंह निर्मलकर के नेतृत्व में ब्लॉक स्तर पर रैली निकालकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार गुरूर को सौंपा। निर्मलकर ने बताया कि सौंपे गये ज्ञापन में प्रदेश के कर्मचारी एवं पेंशनरों के लिए केन्द्र के समान 2 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देय तिथि से करने प्रदेश के कर्मचारियों के लिए जुलाई 2019 से समय-समय पर देय महंगाई भत्ता की लंबित एरियर्स राशि का समायोजन जीपीएफ खाते में करने, वेतन विसंगति एवं अन्य मुद्दों के लिए गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किये जाने, सहित अन्य मांगें हैं। इस दौरान बीआर ठाकुर, लोकूराम साहू , तुलसी राम साहू, अतिल कुमार साहू, डामन लाल साहू, जगदीश तारम, शशिकुमार अग्रवाल, अजय कुमार कौशिक, उमेश कुमार साहू, दिलीप सिन्हा आदि मौजूद थे।


