कांग्रेसी बोले- बिजली दरों में बढ़ोतरी वापस लें

भास्कर न्यूज | चिरमिरी/खड़गवां छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली के बिल की दरों में बढ़ोतरी की है। इसके विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने खड़गवां ब्लॉक के बिजली कार्यालय का घेराव कर अफसरों को ज्ञापन सौंपा। विरोध-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में बिजली दरों में की गई वृद्धि को जनविरोधी बता इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर कहा कि भाजपा सरकार जनता पर महंगाई का बोझ लाद रही है और गरीब, मजदूर, किसान, मध्यमवर्ग के लोग बिजली के भारी बिलों से परेशान हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि छत्तीसगढ़ की पूर्व कांग्रेस सरकार ने जनता को राहत देने हाफ बिजली बिल योजना लागू की थी, जिससे लाखों परिवारों को सीधा फायदा हुआ था, लेकिन वर्तमान सरकार ने उस योजना को समाप्त कर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया तो यह आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। हम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद अंत में बिजली विभाग के अफसरों को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कांग्रेसी नेता शाहिद महमूद, मोहम्मद इकराम, मनोज शर्मा, प्रिया मेश्राम, सुखीत अगरिया, सुभाष समुद्र, सूर्य प्रकाश, जय प्रकाश साहू, गुरु देव पांडेय, युगांतर श्रीवास्तव, रामविशाल, प्रदीप बंजारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *