गुना में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:सवारी छोड़कर वैन से राघौगढ़ जा रहे थे; तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

जिले के विजयपुर इलाके में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों अपनी वैन से अपने घर राघौगढ़ जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। मिली जानकारी के अनुसार राघौगढ़ के रहने वाले कमल वंशकार(25) पुत्र बद्रीलाल और परेवा गांव के रहने वाले नीरज बाल्मिकी(26) पुत्र महेश दोस्त थे। कमल वैन चलाने का काम करता था। कभी कभी नीरज भी उसके साथ चला जाता था। गुरुवार रात को भी कमल अपनी वैन से सवारी छोड़ने रूठियाई आया था। नीरज भी उसके साथ ही थी। रात 11 बजे के आसपास दोनों सवारी छोड़कर वैन से वापस अपने घर राघौगढ़ लौट रहे थे। तभी विजयपुर थाने के पास नेशनल हाईवे 46 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं नीरज और कमल ने मौके आप ही दम तोड़ दिया। सूचना पर से मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को गाड़ी से बाहर निकलवाया और जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी। शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। पीएम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *