भास्कर न्यूज | लोहरदगा खेलो इंडिया (खेल मंत्रालय भारत सरकार) एवं साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा झारखंड साइकलिंग एसोसिएशन के निर्देश पर लोहरदगा जिला साइकलिंग एसोसिएशन के द्वारा अस्मिता खेलो इंडिया महिला सिटी लीग का सफल आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में लगभग 100 से अधिक महिला (बालिका) प्रतिभागियों ने भाग लेते हुए अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं इस रोड रेस को सुबह 8:30 बजे स्थान बीएस कॉलेज गेट से शुरू किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान क्रांति कुमारी, द्वितीय शांति कुमारी, तृतीय सीता मुनि कुमारी ने हासिल किया। विजेता महिला खिलाड़ियों को पदक व सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। खेलो इंडिया सिटी लीग के एकदिवसीय आयोजन का सबसे खूबसूरत पहलू या रहा की जितने उत्साहित प्रतिभागी थे, उनके उत्साह को और चरम पर पहुंचने का काम लोहरदगा जिले के उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अपने देखरेख में संपन्न करते हुए किया। इससे पूर्व उन्होंने अपने कर कमल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रोड रेस की शुरुआत कराई। उनके साथ आयोजन को सफल बनाने के लिए साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से मुख्य तकनीकी अधिकारी एवं तकनीकी अधिकारी के तौर पर झारखंड राज्य के मुख्य साइकिलिंग प्रशिक्षक रामकुमार भट्ट, गिरिडीह जिला साइकिलिंग संघ के सचिव जितेंद्र महतो व गिरिडीह जिला साइकलिंग संघ के अधिकारी शिव शंकर कुमार उपस्थित रहे। जिनके देखरेख में पूरी रेस प्रतियोगिता को संपन्न कराया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोहरदगा जिला के उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत तथा विशिष्ट अतिथि शशि कुमार गुप्ता (प्राचार्य बलदेव साहू महाविद्यालय )शामिल हुए। उप विकास आयुक्त ने खुद साइकिल चलाकर साइकिलिंग खेल को अपने के लिए सभी के बीच संदेश एवं उपस्थित प्रतिभागियों के मनोबल को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा की साइकलिंग खेल के द्वारा बच्चे अपना एक अच्छा भविष्य बना सकते हैं, खेल मंत्रालय भारत सरकार कि यह पहला जो साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर धरातल पर उतरने का प्रयास किया गया है इसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। इस आयोजन का जो उद्देश्य है की देश की महिलाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करना एवं सक्रिय रूप से जुड़कर अपने भविष्य का सुखद निर्माण करना है के लिए यह प्रतियोगिता काफी सहायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि मुझे ज्ञात हुआ है कि लोहरदगा जिले से निकालकर यहां की महिला खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर लोहरदगा एवं झारखंड का रोशन कर रही है यह काबिले तारीफ है, हमें उम्मीद है कि इससे प्रतियोगिता के आयोजन से और भी कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी लोहरदगा जिले से निकलकर देश के फलक पर अपना नाम रोशन करेंगे। आयोजन को लोहरदगा जिला साइकलिंग संघ के साथ ही, रिलायंस स्मार्ट बाजार लोहरदगा व सीएससी सेंटर बलदेव साहू महाविद्यालय लोहरदगा तथा साईं नर्सिंग होम लोहरदगा गोविंद साइकिल के ओनर जितेंद्र सिंह का काफी बड़ा योगदान व सहयोग रहा। मौके पर लोहरदगा जिला साइकलिंग संघ के अमित कुमार सिंह, कृष्ण उरांव, तबारक अंसारी, दुर्गा कुमार, अजय प्रजापति, रोशन मुंडा, प्रबल महाली, निरल, रामविलास, विकास महतो, पूजा गिद्ध, पुष्पा टोप्पो, पंकज माली, सीता कुमारी साहू, मनिका उरांव सहित अन्य मौजूद रहे।


