जेल अदालत कार्यक्रम में शामिल लोग। गुमला | पीडीजे ध्रुव चंद्र मिश्र के निर्देश पर गुमला मंडल कारा में जेल अदालत, स्वास्थ्य शिविर सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर अवर न्यायाधीश सह सचिव झालसा राम कुमार लाल गुप्ता एवं लीगल एड काउंसिल बिंदेश्वर गोप, जितेंद्र सिंह, इंदू पांडे ने बंदियों को कानूनी जानकारी दी। सचिव ने अधिवक्ताओं और जेलर से यह सुनिश्चित किया कि कारा में कोई ऐसा बंदी तो नहीं जिसका अभी तक कोई अधिवक्ता नहीं है। इस पर अधिवक्ताओं तथा कारा प्रबंधन ने कहा कि सभी का अधिवक्ता है तथा सभी का जमानत याचिका भी न्यायालयों में दाखिल किया गया है। मौके पर बंदियों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाकर बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। महिला बंदियों को लीगल एड की जानकारी दी गई।


