भाजपा की नीतियों के खिलाफ 21 से 28 जुलाई तक अभियान

भास्कर न्यूज | गिरिडीह भाकपा माले की गिरिडीह जिला कमेटी ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों और अफसरशाही के खिलाफ 21 जुलाई से 28 जुलाई तक गांव-गांव अभियान चलाने का फैसला लिया है। यह निर्णय रेम्बा जमुआ में हुई जिला कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव अशोक पासवान ने की। बैठक में तय हुआ कि 21 जुलाई को एके राय की स्मृति दिवस से लेकर 28 जुलाई को चारु मजूमदार की शहादत दिवस तक पार्टी के सभी जनसंगठन, राज्य कमेटी सदस्य, जिला कमेटी, प्रखंड और शहर कमिटी मिलकर जनता के सवालों पर सात दिन तक बड़े कार्यक्रम करेंगे। जनता के मुद्दों पर गोलबंदी तेज की जाएगी। बैठक में मजदूर नेता और पार्टी केंद्रीय कमेटी सदस्य मिथलेश सिंह और गिरिडीह विधानसभा के पूर्व विधायक ओमीलाल आजाद के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में यह भी तय हुआ कि अगस्त माह में किसानों और मजदूरों के सवालों को लेकर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। जिला सचिव अशोक पासवान ने कहा कि गिरिडीह जिला कमेटी भाजपा की नीतियों और अफसरशाही के खिलाफ जमकर हल्ला बोलेगी। राज्य कमेटी सदस्य पूरन महतो ने कहा कि गिरिडीह में भाजपा के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। सीताराम सिंह ने कहा कि जिले में लाल झंडा की लहर दिख रही है, इसे बरकरार रखा जाएगा। परमेश्वर महतो ने कहा कि लाल झंडा ही जनता का सच्चा साथी है।बैठक में संदीप जायसवाल, उस्मान अंसारी, मीना दास, कौशल्या दास, सरिता साव, अभिमन्यु राम, विजय पांडेय, रीतलाल वर्मा, असरेश तुरी, राजेश सिन्हा, कुलदीप राय, मुस्तकीम अंसारी, लालमणि यादव, सकलदेव यादव, सोनू पांडेय, कयूम अंसारी, विनय संथालिया, नागेश्वर महतो, रामलाल मुर्मू, किशोरी अग्रवाल, तेज नारायण पासवान, शेखर सुमन, सहदेव यादव, रामू बैठा सहित कई साथी मौजूद थे। बैठक में रेम्बा के साथियों ने अहम भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *