पागल कुत्ते ने 30 लोगों को काटकर जख्मी किया

खड़गपुर | मेदिनीपुर शहर के रांगामाटी, खोयरलाचौक, देलुआ और मुंडाडांगा इलाके में एक पागल कुत्ते के दो दिनों से आतंक मचाने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। इस दौरान पागल कुत्ते ने तीस लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोग काफी दहशत में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह एक व्यक्ति का पालतू कुत्ता था। किसी कारण वह कुत्ता पागल हो जाने के बाद उसके मालिक ने उसे रास्ते पर लाकर छोड़ दिया। जिससे शहर के विभिन्न इलाकों में घूम घूमकर कुत्ते ने तीस लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। खड़गपुर | झाड़ग्राम जिला अंतर्गत जामबनी थाना के टांगबहड़ा इलाके में तालाब में डूबने से एक 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृत छात्र का नाम सायन दास (13 वर्ष )है। वह टांगबहड़ा गांव का निवासी था और स्थानीय स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र था। मालूम हो कि वह अपने दोस्तों के साथ तालाब में स्नान करने गया था, इस दौरान वह अचानक तालाब में डूब गया। स्थानीय लोगों ने उसे तालाब से बेहोशी की अवस्था में बरामद किया और अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *