दाढ़ी| सीएम विष्णु देव साय 28 जुलाई को बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे नपं दाढ़ी के कार्यक्रम में शामिल होंगे व विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। रविवार को खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, कलेक्टर रणबीर शर्मा, अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी, भाजपा अध्यक्ष समेत अन्य लोगों ने सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया। कलेक्टर को सीएम के प्रवास की जानकारी दी। इस अवसर पर राजेश जैन, गयाराम चंद्राकार, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, राजाराम ठाकुर, मोहित साहू, रोहित साहू, राकेश साहू, दाढ़ी नपं अध्यक्ष भारती साहू, पंचराम धुर्वे, बुधराम साहू, अजय यादव, गणेश यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


