एकलव्य विद्यालय में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण

भास्कर न्यूज | गीदम। देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में एक साथ अलंकरण समारोह आयोजित किए गए। इसी क्रम में कटेकल्याण स्थित विद्यालय में भी छात्र परिषद का शपथ ग्रहण और ध्वज हस्तांतरण समारोह उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य कुलदीप सिंह और उप-प्राचार्य वृषभान खांडेकर ने दीप जलाकर की। यह नव-नेतृत्व की शुरुआत का प्रतीक रहा। प्राचार्य कुलदीप सिंह ने स्वागत भाषण में अनुशासन, सेवा और जिम्मेदारी के महत्व पर जोर दिया। समारोह में गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने छात्रों को ईमानदारी, नेतृत्व और विनम्रता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सविता नेताम को विद्यालय कप्तान, दीक्षा बघेल को उप कप्तान और रूबी कर्मा को सीसीए कप्तान नियुक्त किया गया। प्राचार्य कुलदीप सिंह ने विद्यालय का ध्वज सविता नेताम को सौंपा। सभी हाउस मास्टर्स ने अपने-अपने हाउस कैप्टन्स को ध्वज देकर नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी। नव-निर्वाचित छात्र नेताओं ने विद्यालय के मूल्यों का पालन करने और अपने कर्तव्यों को निष्ठा से निभाने की शपथ ली। छात्रों ने मार्च-पास्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अनुशासन और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन भाषण में उप-प्राचार्य वृषभान खांडेकर ने छात्र परिषद को बधाई दी। गीदम| अलंकरण समारोह में शामिल नव निर्वाचित छात्र नेता और अतिथि।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *