पंचायती चुनाव में वोट न डालने पर हमला, 3 दिन के बाद पर्चा

थाना लोपोके की पुलिस ने पंचायती चुनाव में वोट न डालने पर युवक को घेरकर मारपीट करते हुए जख्मी करने वाले महिला सहित 9 हमलावरों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान मंगत सिंह उसकी पत्नी प्रमजीत कौर, गुरदिता, राजा, अभी और दिलबर मसीह निवासी मुध खोखर के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में विजय मसीह ने बताया कि 17 जुलाई की रात साढ़े 8 बजे वह और उसकी चाचा की बेटी चौक में खड़े थे। कुछ बात कर रहे थे। उसका भाई गुलशन मसीह अपने घर पर खाना खाने के बाद चाचा केवल मसीह के घर की ओर जा रहा था। रास्ते में प्रमजीत कौर ने उसे रोक लिया और कहा कि चुनाव में उसके पति मंगल सिंह को वोट न डालकर दूसरे विपक्ष पार्टी को वोट डाली है। इसके बाद उन्होंने उसके भाई पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर सभी आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *