गोमिया में ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत:मवेशी को बचाने में हुआ हादसा, ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल

बोकारो जिले के गोमिया में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। चिल्ड्रेन पार्क के पास रविवार देर रात हुए इस हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान कसवागड्डा निवासी नीरज भुइयां के रूप में हुई है। घायल ट्रैक्टर चालक रतन हेम्ब्रम (22) को रांची रिम्स रेफर किया गया। हादसे के समय ट्रैक्टर मरम्मत के बाद गोमिया से लौट रहा था। चिल्ड्रेन पार्क के सामने सड़क पर अचानक एक मवेशी आ गया। चालक ने मवेशी को बचाने की कोशिश में ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया। ट्रैक्टर सड़क किनारे 10 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया। चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया ट्रैक्टर पर सवार अन्य दो युवक शशि कुमार मरांडी (15) और मंगल भुइयां (25) बाल-बाल बच गए। आईईएल थाना पुलिस ने घायलों को गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। रतन की हालत गंभीर होने पर उसे रिम्स रेफर किया गया। थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो और मुखिया बंटी उरांव समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *