फाजिल्का शहर में सीवरेज ओवरफ्लो व अन्य शिकायतें विधायक गोल्डी कंबोज को मिल रही थी। जिसके बाद सोमवार को विधायक नगर कौंसिल के अधिकारियों को लेकर शहर में निकले तो शहर के हालात देकर विधायक गुस्से में आ गए। उन्होंने भरे बाजार में विधायक गोल्डी कंबोज ने अधिकारियों और पार्षदों की जमकर क्लास लगाई। विधायक गोल्डी कंबोज ने बताया कि जलालाबाद शहर में कई जगह पर सीवरेज ओवरफ्लो हुआ पड़ा है। नालियां बनने वाली हैं। सड़कें बनाई जानी हैं। जिसको लेकर उनके द्वारा नगर कौंसिल में जारी किए गए कई टेंडरों का काम शुरू करवाया गया। इसके बावजूद हालात में सुधार नहीं हुआ। लगातार शिकायतें मिलने के बाद विधायक स्कूटी पर सवार होकर जलालाबाद के कई इलाकों के दौरे पर निकले। नगर कौंसिल के अधिकारियों की लगाई क्लास उन्होंने देखा कि कई जगह पर सीवरेज ओवरफ्लो था। नालियां भरी पड़ी थी । सड़कें टूटी हुई थी। उन्होंने अपने साथ मौजूद नगर कौंसिल के अधिकारियों और स्थानीय पार्षद की जमकर क्लास लगाई और कहा कि जो अधिकारी नगर कौंसिल में काम नहीं कर रहे उनकी नगर कौंसिल को कोई जरूरत नहीं है। उन्हें सस्पेंड किया जाएगा। आम जनता को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इन सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिसको लेकर उन्होंने तुरंत नगर कौंसिल में बैठक भी बुलाई।


