लुधियाना में गुरुद्वारा साहिब में चोरी:गोलक से पैसे निकालकर भागा युवक, दबिश देने पर घर से फरार मिला आरोपी

लुधियाना के गांव छोकरा स्थित गुरुद्वारा साहिब की गोलक से पैसे चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह मामला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान केवल सिंह और सदस्य करणवीर सिंह व परमिंदर सिंह के बयानों पर दर्ज हुआ है। कमेटी सदस्यों ने बताया कि रविवार शाम करीब 6 बजे गुरुद्वारा साहिब का मुख्य गेट खुला था। इसी दौरान एक युवक अंदर गया और गोलक से पैसे निकालकर भाग गया। शक होने पर कमेटी ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। फुटेज में दिखा कि चोरी करने वाला युवक गांव छोकरा का परमिंदर सिंह उर्फ पिंदी है। आरोपी को ढूंढ रही पुलिस सूचना मिलते ही थाना जोधा पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी के खिलाफ धार्मिक स्थल की गोलक से चोरी का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। जांच अधिकारी गुरचरण सिंह ने बताया कि मामला धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है। इसलिए पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *