जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस जांच में जुटी

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ प्रखंड के घोड़ाधुआ मौजा में सोमवार को जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। मामला बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अवैध कब्जे और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। पूर्णिमा नामाता ने की शिकायत: पावड़ा नरसिंहगढ़ गांव की निवासी पूर्णिमा नामाता ने इस मामले में धालभूमगढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घोड़ाधुआं मौजा के खाता संख्या 46, प्लॉट संख्या 389 की 51 डिसमिल जमीन उन्होंने वर्ष 1986-87 में खरीदी थी और तब से वे इस जमीन पर खेती कर रही हैं। पूर्णिमा का आरोप है कि राहुल सेनगुप्ता कुछ अन्य लोगों के साथ आए और जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। जब उन्होंने विरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस मामले की शिकायत डीसी तथा एसडीओ घाटशिला से भी की गयी है। राहुल सेनगुप्ता का पक्ष दूसरी ओर, राहुल सेनगुप्ता का कहना है कि उन्होंने यह जमीन कानूनी रूप से खरीदी है और उसका म्यूटेशन (नामांतरण) भी उनके नाम पर दर्ज है। उन्होंने किसी भी जबरन कब्जे के आरोप से इनकार किया। पुलिस कर रही जांच धालभूमगढ़ थाना प्रभारी अमीर हमजा ने बताया कि जमीन विवाद से जुड़ी लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की विधिवत जांच कर रही है, और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *