गढ़वा|वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. राजनाथ तिवारी की 20वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर शहर के टंडवा स्थित पेट्रोल पंप पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उसके बाद सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल और ब्रेड का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस नेताओं और उनके परिजनों ने स्वर्गीय राजनाथ तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद उनकी पुण्यतिथि की याद में 10 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालों में कृष्णकांत तिवारी, मयंक कुमार तिवारी, ऋषभ राज, अभिषेक कमल, प्रियांशु दुबे आदि के नाम शामिल हैं। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजनाथ तिवारी कांग्रेस के सच्चे सिपाही होने के साथ-साथ उनकी पहचान एक अच्छे समाजसेवी के रूप में भी थी। मौके पर उनके परिजनों ने कहा कि हर वर्ष वह अपने पिता स्वर्गीय राजनाथ तिवारी के पुण्यतिथि पर रक्तदान और मरीजों के बीच फल वितरण और गरीब असहाय लोगों के बीच कपड़े व भोजन आदि का वितरण करते हैं। मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओबैदुल्ला हक अंसारी, प्रदेश सचिव श्रीकांत तिवारी, अलख निरंजन चौबे, अभिजीत कमल, भाजपा नेता विनय कुमार चौबे, ब्रजेश कुमार उपाध्याय, कमलकांत तिवारी, रितेश दुबे, ऋषभराज तिवारी, ब्रजेश तिवारी, रूद्र राज तिवारी, सांसद प्रतिनिधि संजय दुबे, शिवकुमार, मुन्ना यादव, मनीष कुमार, गुंजन चौबे, सहित कई लोग उपस्थित थे।


