अंबिकापुर | श्रावण मास में भगवान शिव को जल अर्पित करने के लिए श्रद्धालु अंबिकापुर के शंकर घाट से जल लेकर 30 से 50 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए युवा कांग्रेस ने स्वास्थ्य शिविर लगाया। यह शिविर टीएस सिंहदेव और आदि बाबा के निर्देश पर लगाया गया। पहल युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष और नगर निगम पार्षद शुभम जायसवाल ने की। शिविर में कांवर यात्रियों को दवाइयां और प्राथमिक उपचार की सुविधा दी गई। कंपाउंडर की मदद से घायलों और थकान से परेशान श्रद्धालुओं का तत्काल इलाज किया गया। सेवा कार्य में चंद्र प्रकाश सिंह, अमित सिंह, राहुल सोनी, अनिकेत गुप्ता, अंकुर साहू, समीर गुप्ता, रवि अनुग्रह, मनीष साहू, आयुष और वंश आर्यन सहित कई युवा कार्यकर्ता शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने इस सेवा के लिए आयोजकों का आभार जताया।


