गढ़वा|सोशल वर्कर संस्था के तत्वावधान में 85वां फूड फॉर हंगर साप्ताहिक भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भंडारा का हर्षोल्लास और सेवाभाव के साथ आयोजित किया गया। यह आयोजन विश्वजीत सोनी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर किया गया। जिसमें उनके परिवार के सदस्यों ने लिया। इस अवसर पर विश्वजीत सोनी ने न केवल खुद सेवा कार्य में भाग लिया, बल्कि संस्था के प्रयासों की सराहना भी की और भविष्य में भी इस अभियान से जुड़े रहने की इच्छा व्यक्त की। संस्था के शुभम केशरी ने जानकारी देते हुए कहा कि सोशल वर्कर संस्था केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि हम शिक्षा, रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण जैसे कई सामाजिक मुद्दों पर भी कार्य कर रहे हैं। गढ़वा|जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में पौधरोपण किया गया। अध्यक्ष राकेश केशरी की अध्यक्षता में फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय के फरठिया स्थित फार्म हाउस में पर्यावरण की शुद्धता के लिये पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर पचास फलदार, इमारती तथा औषधीय पौधे लगाए गए। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि ग्लोबल वार्मिग के चलते कहीं बाढ़ तो कही कम बारिश के कारण सूखा का सामना करना पड़ रहा है। गढ़वा रेनसेडो जोन में आता है, यहां बड़े पैमाने पर पौधरोपण की जरूरत है। अतः पौधा लगाना हर मनुष्य का कर्तव्य है। वृक्ष से धरती हरी भरी होने से पर्यावरण शुद्ध और संतुलित रहता है। जायंट्स ग्रुप गढ़वा के अध्यक्ष राकेश केशरी, जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय व विनोद कमलापुरी, फेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता, जायंट्स ग्रुप गढ़वा के उपाध्यक्ष चंद्रभूषण सिन्हा, प्रशासनिक निदेशक मोजिबुद्दीन खान, विनोद गुप्ता, सुनील अग्रवाल, अशोक विश्वकर्मा, चंदन चंद्रवंशी, अजय केशरी सहित धनंजय सिंह, विजय चौबे, प्रवीण जायसवाल, विकास आदि उपस्थित थे।


