पंजाब में भाजपा ने 20 मंडल प्रधान नियुक्त किए

भास्कर न्यूज| लुधियाना पंजाब में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर मंडल प्रधानों की नियुक्ति की है। लुधियाना जिले में 20 मंडल प्रधान चुने गए हैं। यह जानकारी पंजाब भाजपा कोर कमेटी के उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लो ने दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के उद्देश्य से आगे बढ़ रही है। मंडल प्रधान अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों का प्रचार करेंगे। लोग अब भाजपा को 2027 के विधानसभा चुनाव में एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं। आप और कांग्रेस से जनता का भरोसा उठ चुका है। अब लोगों को समझ आ गया है कि पंजाब की तरक्की भाजपा ही कर सकती है। केंद्र सरकार की योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम हैं। भाजपा सिर्फ नारे नहीं देती, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारती भी है। इस अवसर पर न्यू जनता नगर से गुरविंदर सिंह भामरा, प्रताप नगर से एडवोकेट कुलदीप, दुगरी से राकेश पराशर, सुभानी बिल्डिंग से हिमांशु कालड़ा, किदवई नगर से दीपक जौहर, माधोपुरी से अमित मित्तल, जनकपुरी से राजीव शर्मा, जमालपुर से विनोद राणा, टिब्बा रोड से प्रमोद कुमार, फोकल पॉइंट से अंकुर वर्मा, सुभाष नगर से अमित राय, गुरु नानक पुरा से केशव गुप्ता, सलेम टाबरी से अमित शर्मा, शिवपुरी से अशोक राणा, घंटाघर से चिराग अरोड़ा, शिमलापुरी से राजीव वर्मा, ग्यासपुरा से सुरेश अग्रवाल, डाबा से बलविंदर स्याल, शेरपुर से रितेश जायसवाल और अग्र नगर से आशीष गुप्ता को मंडल प्रधान नियुक्त किया गया। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान, जिला महासचिव नरेंद्र मल्ली, यशपाल जनोत्रा, उपाध्यक्ष महेश शर्मा, डॉ. निर्मल नैय्यर, मुनीश चोपड़ा, सुमन वर्मा, नवल जैन व सुरेंद्र कौशल मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *