मैनपाट में भारी बारिश, मछली नदी में बहे बाइक सवार:उल्टापानी जाने वाले रास्ते की पुलिया टूटी; 13 साल बाद घुनघुट्टा के सभी गेट खुले

सरगुजा जिले के मैनपाट में गुरुवार रात 2 घंटे तक हुई भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। यहां मछली नदी में बाढ़ का स्थिति बन गई है, उल्टापानी जाने वाले रास्ते की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई हैं। अंबिकापुर से दरिमा होकर मैनपाट जाने वाले रास्ते पर स्थित मछली नदी में आई बाढ़ में 2 बाइक सवार बह गए। इसमें एक बाइक सवार तैरकर बाहर आ गया, एक लापता है। वहीं, नदी में लगी रेलिंग क्षतिग्रस्त होने से रास्ता में आना जाना बंद है, 4 फुट ऊपर से पानी बह रहा है। यहां एक दिन में मैनपाट में 122 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं, 13 साल बाद ऐसी स्थिति बनी है जब घुनघुट्टा डेम के सभी गेट खोल दिए गए है। नदी में बहा युवक तैरकर निकला, दूसरे बाइक सवारों की तलाश उफनती मछली नदी में रात करीब 12.30 बजे की घटना है। जब दरिमा थाना अंतर्गत कर्रा का रहने वाले दीपक कुर्रे ने बाइक से पुल को पार करने की कोशिश की। तभी वह बाइक सहित बह गया। दीपक कुर्रे दरिमा से अपने घर कर्रा जा रहा था। दीपक कुर्रे नदी में करीब 100 मीटर तक तैरकर बाहर निकल आया। उसकी बाइक सुबह पुल के नीचे बरामद हुई। दीपक कुर्रे ने बताया कि एक बाइक में सवार दो लोग उसके आगे चल रहे थे जो संभवतः उफनती नदी में बह गए हैं। दीपक ने उन्हें दूसरी ओर निकलते हुए नहीं देखा। दूसरे बाइक सवारों की तलाश जारी दरिमा पुलिस भी दूसरे बाइक सवारों की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी भरत लाल साहू ने बताया कि अब तक किसी के गुमशुदगी की सूचना नहीं मिली है, इस कारण वे नहीं बता सकते कि नदी में कोई बहा है। एक युवक तैरकर बाहर आ गया था। मैनपाट में भारी बारिश से पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त मैनपाट में करीब दो घंटे तक भारी बारिश से आई बाढ़ में उल्टापानी जाने वाले रास्ते की पुलिया के दोनों ओर की मिट्टी बह गई है, पुलिया क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पुलिया को ह्यूम पाइप डालकर बनाया गया था। इससे पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। मैनपाट के ब्लॉक मुख्यालय नर्मदापुर के तहसील के पास पुलिया के बगल में सड़क के नीचे की पूरी मिट्टी बह गई है। इससे सड़क के क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। कई स्थानों पर सड़क के किनारे की मिट्टी बह जाने से आवागमन प्रभावित हुआ है। घुनघुट्टा के सभी गेट खोले गए, निचले इलाकों में अलर्ट मैनपाट इलाके में भारी बारिश के बाद घुनघुट्टा डेम में ओव्हरफ्लो की स्थिति बन गई। आनन-फानन में घुनघुट्टा डेम के सभी 8 गेट खोल दिए गए हैं। 13 सालों बाद यह स्थिति बनी है, जब घुनघुट्टा डेम के सभी गेट खोले गए हैं। इसके कारण निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। निचले इलाकों में लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। सरगुजा में आज भी भारी बारिश का अलर्ट बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सरगुजा में एक जून से 25 जुलाई तक 837.5 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई है। सरगुजा के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *