धालभूमगढ़ | स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम, बेतझरिया, धालभूमगढ़ में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजन कर 27 जुलाई 2025, रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन को ले कर जान कारी दिया गया। निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम, बेतझरिया, धालभूमगढ़ परिसर मे प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होगी। उक्त शिविर का संचालन साईं शिक्षा संस्थान और द लिली फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त प्रयास से होगी। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराना है। स्वास्थ्य जांच शिविर में जमशेदपुर और घाटशिला क्षेत्र के अनुभवी डॉक्टर शामिल होंगे। जो सामान्य चिकित्सा, दंत चिकित्सा और अस्थि रोग विशेषज्ञों की परामर्श तथा सेवा दी जाएगी। इसके अलावा मधुमेह, रक्तचाप और ब्लड ग्रुप की निःशुल्क जांच भी होगा। तथा मरीजों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार आवश्यक दवाएं भी मुफ्त में मिलेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में साईं शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. सुब्रत कुमार विश्वास, संस्थान के निदेशक तन्मय सिंह सोलंकी, द लिली फाउंडेशन के ऑल इंडिया सेक्रेटरी अरूप चौधरी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शुभाशीष टैगोर उपस्थित थे।


