पिछड़ी जाति की एकता और उचित आरक्षण हमारी प्राथमिकता : धीरज

भास्कर न्यूज | लोहरदगा नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस ओबीसी नेतृत्व द्वारा आयोजित ‘भागीदारी न्याय महासम्मेलन’ में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ झारखण्ड कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने सहभागिता की। साहू ने कहा कि यह सम्मेलन सामाजिक न्याय, समावेशिता और ओबीसी वर्ग की समान भागीदारी को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ओबीसी समाज की एकता और उचित आरक्षण हमारी पहली प्राथमिकता है। पिछड़ी जाति के विकास के लिए हम सदैव तत्पर है। देश में जातीय जनगणना करानी चाहिए। जिसके तहत 50 प्रतिशत आरक्षण सीमा को समाप्त करना चाहिए। पिछड़ी जाति के महिलाओं को विशेष लाभ मिलना चाहिए। जिसके द्वारा पिछड़ा वर्ग का सामाजिक और आर्थिक विकास संभव होगा। लेकिन केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में सिर्फ पिछड़े वर्ग को दबाने का कार्य किया है, जिसका हिसाब आने वाले समय में देश की जनता करेगी। मौके पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद, अधिवक्ता सच्चिदानंद चौधरी सहित कांग्रेस ओबीसी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *