पोस्ट ऑफिसों में छठे दिन भी कार्य प्रभावित, लोग परेशान

रांची के पोस्टऑफिस में शुक्रवार को भी छठे दिन कामकाज प्रभावित रहा। कई पोस्टऑफिस में सेवाएं पूरी तरह बाधित रही। पार्सल, स्कैनिंग, स्पीड पोस्ट, बैंकिंग कार्य कई पोस्टऑफिस में पूरी तरह से ठप रहे। वहीं कइयों में लोगों को सेवाएं तो मिली, लेकिन काफी मशक्कत करनी पड़ी। जीपीओ, हेहल आदि जगह के डाकघरों में काफी धीमी गति से कार्य हुआ।
जीपीओ में लंबी कतार में खड़ीं महिलाओं ने कहा कि उन्हें राखी भेजना जरूरी है, लेकिन वे भेज नहीं पा रही हैं। कई लोग पोस्ट ऑफिसों में ना ही डिपोजिट कर सके और ना ही निकासी। आर्टिकल ट्रैकिंग सेवा भी आज बंद दिखी। इस कारण लोग अपने पार्सल और अन्य डाक आर्टिकल का स्टेटस जानने के लिए डाकघर और आरएमएस कार्यालय पहुंचे। जीपीओ के कियोस्क मशीन भी काम नहीं कर रहा था। मालूम हो कि पूरे झारखंड के डाकघरों में सॉफ्टवेयर अपडेट किया गया है। नया सॉफ्टवेयर आईटी 2.0 लगाया गया है, जिसे हैंडल करने में परेशानी आ रही है। इधर (रेलवे मेल सर्विस) कार्यालय में भी तकनीकी समस्याओं के कारण पार्सल और डाक सामग्री का जमावड़ा बढ़ गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *