केंद्र और राज्य सरकार की सांझा अमरित योजना के तहत जालंधर सिटी के अलावा लोहियां कस्बे में भी सरफेस वाटर की सप्लाई होगी। इसके तहत नहरी पानी साफ करके घरों को सप्लाई किया जाएगा। लोहियां कस्बे में 3 एमएलडी पानी की सप्लाई होगी। सभी मोहल्लों में पाइपलाइन बिछेगी और पानी को साफ करने वाला प्लांट लगेगा। जालंधर सिटी में स्थित सीवरेज और वाटर सप्लाई बोर्ड की डिवीजन-1 ये प्रोजेक्ट पूरा करेगी। पहले ही आदमपुर कस्बे को भी सरफेस वाटर प्रोजेक्ट में शामिल किया जा चुका है। जालंधर सिटी में दोआबा का सबसे बड़ा सरफेस वाटर प्रोजेक्ट 3 साल से चल रहा है। नगर निगम की सीमा में 110 किलोमीटर लंबा पाइपलाइन नेटवर्क स्थापित करने का काम चल रहा है।


