झरिया में नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़:मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो फरार; लाखों की शराब और उपकरण जब्त

झरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली विदेशी शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। रविवार को भागा दो नंबर इलाके में छापेमारी के दौरान एक मिनी फैक्ट्री का पता चला। यहां बड़े पैमाने पर नकली विदेशी शराब तैयार की जा रही थी। मुख्य आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने इस कार्रवाई में लाखों रुपए की तैयार शराब जब्त की है। साथ ही नकली ब्रांडेड रैपर, खाली बोतलें, ढक्कन, पैकिंग मशीनें और अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं। मौके से मुख्य आरोपी विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने सोमवार को प्रेस वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि विजय यादव अपने घर में अवैध रूप से नकली विदेशी शराब बना रहा है। इस सूचना पर झरिया पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। दो अन्य सहयोगियों के नाम सामने आए गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में दो अन्य सहयोगियों के नाम सामने आए हैं। ये दोनों झारखंड और बिहार के विभिन्न हिस्सों में अवैध शराब कारोबार से जुड़े हुए हैं। दोनों आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि जब्त शराब और उपकरणों की कीमत लाखों रुपये है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। ऐसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *