आरक्षक सितलेश ने वर्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव जिला पुलिस में पदस्थ आरक्षक सितलेश पटेल ने थाईलैंड के पट्टाया में हुई वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल जीता। यह प्रतियोगिता 16 से 19 जुलाई तक हुई। आरक्षक सितलेश पटेल वर्तमान में आईजी ऑफिस में पदस्थ हैं। वे भारत के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग और स्ट्रेंथलिफ्टिंग तीनों खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीते हैं। सितलेश ने इससे पहले 22 से 28 अप्रैल तक यूएई दुबई में हुई 11वीं अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता था। वे पिछले कई वर्षों से भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार पदक जीत रहे हैं। थाईलैंड से लौटने पर छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *