सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेक्टर 6 मालती लग्जरी सिटी में निदेशक वीरेंद्र नायक व नंदलाल नायक के सहयोग से बाल कांवरियों ने भगवान भोले का जलाभिषेक कार्यक्रम किया। शुभारंभ भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर पूर्व विधायक बिरंची नारायण व उनकी पत्नी नीना नारायण ने किया। शिक्षिका शुभलक्ष्मी के प्रयास से पिछले तीन वर्षों से बाल कांवरियां गरगा नदी से जल उठाकर सेक्टर 6 टीवी टावर स्थित शिवालय में भगवान शिव को जलार्पण करते हैं। इस अच्छी शुरुआत के लिए पूर्व विधायक व अन्य ने सम्मानित किया। कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से छोटे बच्चों को जोड़ना हमारे धर्म संस्कृति को बढ़ावा देता है। इस तरह के आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए व समाज के लोगों को भी ऐसे आयोजन में सम्मिलित करना चाहिए। अंत में गाजे-बाजे के साथ बच्चों ने गरगा नदी से कांवर में जल भरकर भगवान शिव को अर्पित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अमोल लक्षीरामका, शुभलक्ष्मी, रूबी लक्षीरामका, किरण, चनिका, अर्चना, पूजा सिंह, शशि, माधवी, सुनीता सिंहा, अनु, माला, ज्योति कुमारी आदि का योगदान रहा।


