दुर्गा माता मंदिर में तीसरा रामायण महायज्ञ 2 अगस्त को किया जाएगा

भास्कर न्यूज |लुधियाना विश्व रक्षक सेवा दल द्वारा तीसरा रामायण महायज्ञ का आयोजन 2 अगस्त को श्री दुर्गा माता मंदिर, बीआरएस नगर में बड़े श्रद्धा और उल्लास से किया जा रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर बैठक सेवा दल के चेयरमैन मनजिंदर बब्बू व प्रधान रविंदर कौशिक हैप्पी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि महायज्ञ 2 अगस्त सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें एक साथ 51 रामायण पाठ शुरू किए जाएंगे। यह पाठ 3 अगस्त तक संपूर्ण होंगे। इसके पश्चात सुबह 10:30 बजे सुंदरकांड पाठ तथा हवन-यज्ञ का आयोजन होगा। पंडित गौरव शर्मा एंड पार्टी प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान करेंगे। साथ ही मां अन्नपूर्णा भंडारा भी आयोजित किया जाएगा। 1 अगस्त शाम 5 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (जे-ब्लॉक) से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें प्राचीन हस्तलिखित रामायण और 250 जोतों के साथ आरती की जाएगी। महायज्ञ के समापन उपलक्ष्य में 3 अगस्त रात 8 बजे, मंदिर प्रांगण में भगवान श्री बालाजी का जागरण किया जाएगा। इसमें हेमंत अग्रवाल एंड पार्टी और गुड्डू वधवा एंड पार्टी भजन प्रस्तुत करेंगे। सेवा दल के कार्यकारी चेयरमैन सौरव सिंघानिया ने बताया कि महायज्ञ की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और आज की बैठक में सभी सदस्यों की ड्यूटियां भी निर्धारित की गई हैं। इस महायज्ञ में सुमित जिंदल और सुरिंदर बांसल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *