लुधियाना| इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीज मेला और बाल मेले का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में सजावट से लेकर बच्चों की रंग-बिरंगी पोशाकों तक, हर कोना उत्सव की खुशबू से महक रहा था। छात्र और शिक्षक पारंपरिक पंजाबी वेशभूषा में पहुंचे। स्कूल को पारंपरिक थीम पर सजाया गया था। लोक गीतों और भांगड़ा की धुनों पर बच्चों ने खूब डांस किया। बच्चियों ने मेहंदी लगाई और स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया। छठी कक्षा की छात्राओं द्वारा ऊंट की सवारी और भांगड़ा मुख्य आकर्षण रहा। बाल मेले में बच्चों के लिए कई मजेदार खेल और स्टॉल लगाए गए। मॉडलिंग, समूह नृत्य, जादू शो, कठपुतली, झूले और सवारी बच्चों की खुशियों में चार चांद लगा रहे थे। बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और नए दोस्तों से मिलने का मौका मिला। इस मौके पर स्कूल ने छात्रों की माताओं को भी खास तौर पर आमंत्रित किया था।


