डीसी ने शिक्षकों के स्थानांतरण के मुद्दे पर विचार करने का दिया आश्वासन

भास्कर न्यूज | चाईबासा झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, पश्चिमी सिंहभूम की ओर से शिक्षकों का शिष्टमंडल जिला स्थानांतरण के लिए उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम से समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मुलाकात किए। शिक्षकों का दल इससे पूर्व शनिवार को डीसी से भेंट करने के लिए कार्यालय गए हुए थे। लेकिन डीसी की व्यस्तता एवं कार्यालय में मौजूद नहीं रहने के कारण मुलाकात नहीं हो पाई थी। उसके बाद उपायुक्त ने शिक्षकों को सोमवार को मिलने का समय दिया था। पुन: आज शिक्षकों का दल उपायुक्त से भेंट कर अपनी पीड़ा से उन्हें अवगत कराए। उपायुक्त का स्पष्ट कहना है कि जिले में शिक्षकों की भारी कमी है। जिसे देखते हुए स्थापना समिति में आए सभी 206 प्राथमिक शिक्षकों का आवेदन अभी स्थगित कर दिया गया है। इस पर संघ के शिक्षकों का कहना था कि सभी शिक्षक स्थानांतरण नियमावली के तहत उपायुक्त के आदेश से ही सारी प्रक्रिया व कार्यवाही किया गया था। पर अंत में सभी शिक्षकों के आवेदन को निरस्त करना शिक्षकों के साथ एक प्रकार से अन्याय हुआ है। जिला अध्यक्ष सपन साहू ने कहा कि शिक्षक दूर दराज इलाके में कार्यरत हैं। इन सभी शिक्षकों का अब नियम संगत तरीके से स्थापना समिति के माध्यम से स्थानांतरण होनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *