सुभाष वार्ड के श्रद्धालुओं ने निकाली कावड़ यात्रा, मंदिरों में शिव का मेवे से हुआ शृंगार

भास्कर न्यूज | कांकेर सावन मास के तीसरे सोमवार को शिवालयों में वातावरण शिवमय रहा। तीसरे सोमवार को सुभाष वार्ड के श्रद्धालुओं ने कावड़ यात्रा निकाली। आमापारा वार्ड के शिव मंदिर में पार्थिव शिवलिंग का पूजन किया गया। ऊपर नीचे रोड शिव मंदिर में मेवा से शृंगार किया गया। दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे व पूजन किया। सावन मास की शुरुआत 11 जुलाई को हुई है। 28 जुलाई को सावन मास का तीसरा सोमवार पड़ा। तीसरे सोमवार को शहर के साथ गांव-गांव के शिव मंदिरों में सुबह से पूजा, अभिषेक करने श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। सावन मास के तीसरे सोमवार को सुभाष वार्ड के श्रद्धालुओं ने कावड़ यात्रा निकाली। सुभाष वार्ड के वार्डवासी 9 वर्ष से कावड़ यात्रा वार्ड में निकाल रहे हैं। श्रद्धालु महिला पुरुष सुबह 9 बजे वाहनों में ग्राम सरंगपाल के महानदी पहुंचे। महानदी में स्नान कर बालू से शिवलिंग बनाकर पूजन तथा आरती की। फिर महानदी से जल लेकर सुभाष वार्ड के लिए पैदल रवाना हुए। सरंगपाल के प्राचीन शिव मंदिर में पूजा कर आशीर्वाद लिया। फिर पैदल महादेव के जयकारा लगाते आगे बढ़े। कावड़ यात्रा डीजे के साथ निकली। कई कावड़िए झुमते हुए आगे बढ़ते रहे। कावड़ यात्रा ग्राम सरंगपाल के महानदी से होते ग्राम माटवाड़ा मोदी, पंडरीपानी से अन्नपूर्णापारा से होकर सुभाष वार्ड पहुंची। वार्ड के शिव मंदिर में जल अभिषेक कर पूजन किया गया। सभी कावड़ियों का स्वागत वार्ड के सियाराम यादव के साथ अन्य वार्डवासियों ने किया। पूजा आरती के बाद सभी को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। महिला पुरूष के साथ बच्चे भी शामिल हुए। बच्चे व बुजुर्ग भी शामिल हुए। कावड़ यात्रा में शामिल वार्ड पार्षद विकास अंभोरे ने कहा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कावड़ यात्रा में ग्राम सरंगपाल महानदी से जल लाकर वार्ड के शिव मंदिर में अभिषेक किया गया। सभी वार्डवासियों व शहवासियों के सुख, शांति व खुशहाली की कामना की गई। कावड़ यात्रा में संजय पुरी गोस्वामी, छोटे लाल गुप्ता, रूपराम देवांगन, विक्की, उषा साहू, अनेश्वरी देवांगन, नीतू यादव, नीता गुप्ता, ईश्वर सोनवानी, दिनेश यादव, पिंकी ठाकुर, नीतू यादव, रानू गुप्ता, दिनेश ठाकुर, अंश गुप्ता, आदर्श शामिल हुए। आमापारा के मंदिर में पार्थिव शिवलिंग पूजन आमापारा वार्ड के शिव मंदिर में 3 बजे 108 पार्थिव शिवलिंग का पूजन, अभिषेक किया गया। वार्ड के श्रध्दालु अपने घर से भी मिट्टी का शिवलिंग बनाकर लाए। पूजा तथा अभिषेक किया गया। पहले जल से फिर दूध से अभिषेक किया गया। इसके बाद पूजा किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित जय कृष्ण शास्त्री ने पूजन तथा अभिषेक कराया। इस अवसर पर वार्ड के शिव शक्ति मंडली ने रामायण पाठ किया। पूजा के बाद महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। पंडित जय कृष्ण शास्त्री ने कहा पूजा, अभिषेक के दौरान सभी के सुख शांति की कामना की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *